Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध खनन करते 4 हाईवा एवं ट्रेक्टर जब्त…

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 हाईवा एवं एक ट्रेक्टर जब्त किया गया। इनमें से दो हाईवा एवं ट्रेक्टर को पचपेड़ी थाना के सुपुर्द किया गया। दो हाईवा चालक वाहन छोड़कर भाग गएए जिसे कोटवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। जोन्ध्रा ग्राम से होकर अवैध परिवहन किया जाता है। नदी तक पहुंचने के रास्ते को अवरोध उत्पन्न कर बंद कराया गया। तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर लगभग 30 हजार ईंट बरामद किया गया। इसे सरपंच एवं कोटवार के सुपुर्द किया गया। न्यायालय में भी मामला दर्ज किया गया। मस्तुरी में कार्रवाई नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय एवं तखतपुर में कार्रवाई तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में की गई।

See also  भगवान का दूसरा रूप होते हैं डॉक्टर, श्री नर्सिंग होम हॉस्पिटल के डाक्टरों ने किया संतोष का सफल आपरेशन,संतोष और परिजनों के चहरे में आई खुशी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!