Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक बाजार पर असर, सोना पहुंचा नई ऊंचाई पर, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट…

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

शुक्रवार को सोने का भाव 3% की तेज़ी के साथ 3,175.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इस महीने की शुरुआत में बने पिछले रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सोने का वायदा भाव 3.2% बढ़कर 3,177.5 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। हालांकि, हाजिर चांदी की कीमत में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई और यह 30.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

See also  शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

यूबीएस ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट के कमोडिटीज और एशिया पैसिफिक करेंसी हेड डोमिनिक श्नाइडर ने कहा, “हम सोने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं, क्योंकि वर्तमान वैश्विक अनिश्चितता में यह एक सुरक्षित निवेश बना हुआ है।”

अमेरिकी शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट

Advertisment

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। Dow Jones 1,014 अंकों (2.5%) की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 3.46% और Nasdaq में 4.31% की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के शुरुआती घंटों में यह गिरावट और भी अधिक थी – S&P 500 करीब 6% और Nasdaq लगभग 7% तक नीचे चले गए थे।

See also  IAF Agniveer Vayu Recruitment 2025 : इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती के आवेदन के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

बुधवार को ट्रंप द्वारा कुछ देशों के लिए टैरिफ में 90 दिनों की राहत की घोषणा के बाद बाजार में अस्थाई तेजी आई थी, लेकिन चीन के प्रति अमेरिका की सख्त नीति के चलते बाजार में फिर से बेचैनी देखी गई।

एशियाई और भारतीय बाजारों पर असर

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। अधिकांश एशियाई एक्सचेंज नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार फिर से खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में सकारात्मक शुरुआत हो सकती है।

See also  अपने पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालात में कीटनाशक दवाई पीलाकर हत्या कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!