Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Hari Hara Veera Mallu : ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ में बॉबी देओल मचाएंगे बवाल, अब इस दिन होगी, कई फिल्मों के साथ होगा क्लैश!

मुंबई। बॉबी देओल के करियर के लिए फिल्म एनिमल (Animal) एक गेम चेंजर साबित हुई थी। इसके बाद से ही वह कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ फिल्मों में भी कदम रखा था और फिल्म कंगूवा से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद एक और फिल्म में काम किया। अब उनका अगला प्रोजेक्ट हरि हरा वीरा मल्लू है, जिसमें वह विलेन के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अब कई उलझनें सामने आ रही हैं।

हरि हरा वीरा मल्लू पवन कल्याण की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल अहम भूमिका में होंगे। फिल्म की रिलीज डेट पहले 28 मार्च रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे 9 मई को शिफ्ट कर दिया गया। इस तारीख को और भी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिससे बॉबी की फिल्म का क्लैश हो सकता है।

See also  दो ट्रकों की टक्कर के बाद वैन ट्रक में घुसी, आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल

अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह फिल्म समय पर रिलीज होगी? दरअसल, फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में काफी देरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन कल्याण के कुछ हिस्सों का अब भी शूट बाकी है, और वह इन दिनों सिंगापुर में अपने बेटे की देखभाल कर रहे हैं, जो हाल ही में घायल हो गए थे। इस कारण फिल्म के प्रमोशन की गति बेहद धीमी रही है, और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पोस्टर या जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!