Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिका में अंताक्षरी का सुहाना सफर के 6 शो करेंगे अन्नू कपूर…

उज्जैन। अभिनेता, लोकप्रिय होस्ट अन्नू कपूर अब अपनी खास प्रस्तुति ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर’ को अमेरिका ले जा रहे हैं, जहां वे 6 विशेष शो करने जा रहे हैं। भारतीय संगीत, संस्कृति और मनोरंजन को समर्पित यह कार्यक्रम अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।

हाल ही में उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव 2025 के दौरान अन्नू कपूर ने पहली बार अंताक्षरी में संस्कृत श्लोक और हिंदी दोहों को शामिल किया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। यह नया और अनोखा प्रयोग टावर चौक पर हजारों लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस पूरे आयोजन की संकल्पना और संचालन स्टूडियो रिफ्यूल के निर्माता कुमार ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। अब यही टीम अन्नू कपूर के साथ अमेरिका में भी इन 6 शोज का संचालन करने जा रही है।

See also  CG NEWS : दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया,शिक्षिका, पटवारी समेत 3 गिरफ्तार…

कार्यक्रम के दौरान अन्नू कपूर ने जब “दीवाना हुआ बादल” गीत गाया, तो पूरा माहौल संगीत और भावनाओं से भर गया। दर्शकों से उन्होंने गीत का स्थायी भी गवाया, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर संगीत की एक लहर दौड़ गई। उज्जैन में इस आयोजन की सफलता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर अमेरिका वर्जन को लेकर उत्साह चरम पर है। यह शो न केवल बॉलीवुड की यादों को ताजा करेगा, बल्कि भारतीय परंपरा और साहित्य को भी मंच देगा।

अंताक्षरी’ को होस्ट करने वाले अभिनेता ने एक बयान में कहा था कि यह हर दिल को एकजुट करती है और मनोरंजन करती है। ‘डर’, ‘तेजाब’, ‘एक रुका हुआ फैसला’, ‘विकी डोनर’ जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय अन्नू को लगता है कि अंताक्षरी एक ऐसी चीज है जिसे हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं, बशर्ते कि प्रत्येक व्यक्ति के पास गानों का भंडार हो। यह इस खेल को खेलने की अहम शर्त है।

See also  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार...

लगभग एक दशक से अन्नू श्रोताओं को धुनों और यादों के माध्यम से ‘सुहाना सफर’ पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “संगीत व्यक्तिपरक है और यह युवा या बुजुर्ग… हर दिल को एकजुट करता है और जनरेशन गैप के बीच के अंतर को सहजता से पाटता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!