Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कन्याभोज से लौटी नहीं मासूम, कार में मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका से उबला गांव…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मोहन नगर थाना क्षेत्र में कार में मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूटा है. बच्ची सुबह घर से कन्याभोज के लिए निकली थी. शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान मोहल्ले के ही एक युवक की कार में बच्ची की लाश मिली. परिजनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है.

दरअसल, नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए, और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

See also  निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय : चारों आरोपियों को 20-20 साल की सजा 

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई. वहीं परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

संदेही के घर में लोगों ने लगाई आग
इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची. आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई. आगजनी में घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह से जल गई. हालांकि पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!