Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा: देर रात कार के पेड़ से टकराने से 2 शिक्षकों की मौत…

कोरबा। जिले में रविवार देर रात कार के पेड़ से टकराने से 2 शिक्षकों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास यह हादसा हुआ।

सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी बारात से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

See also  CG Breaking : गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान बड़ी लापरवाही, गलत जगह लगाया गया स्टेंट

दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!