Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KKR ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स को 80 रन से हराया…

कोलकाता। आजिक्य रहाणे (38),अंगकृष रघुवंशी (50),वेकटेश अय्यर (60) और रिंकू सिंह (32 नाबाद) की बेहतरीन पारियों के बाद वैभव अरोड़ा (29 रन पर तीन विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (22 रन पर तीन विकेट) के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें मुकाबले में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 80 रन से एक तरफा जीत दर्ज की।

ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुये पांच विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और बाद में हैदराबाद की पारी को 16.4 ओवर के खेल में 80 रन पर समेट दिया। कोलकाता ने आज खेल के हर विभाग में हैदराबाद को बौना साबित कर दिया।

See also  भोपाल में सिनेपॉलिस का नया 5-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स लॉन्च, अब शहर में मनोरंजन का मज़ा होगा दोगुना...

हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हाइनरिक क्लासन (33) ने कुछ दर्शनीय शाट खेलकर दर्शकों का मनोरजंन किया मगर यह उनकी टीम को करारी हार से बचाने के लिये नाकाफी था। क्लासेन के अलावा कामिंडु मेंडिस (27),नीतिश कुमार रेड्डी (19) और कप्तान पैट कमिंस (14) ही अपने निजी स्कोर को दहाई तक पहुंचा सके। इस हार के साथ हैदराबाद की प्लेआफ की दौड़ पर बने रहने की चुनौती और कड़ी हो गयी है।

ईडन गार्डन मैदान पर क्विटन डी कॉक (1) और सुनील नारायण (7) के विकेट तीसरे ओवर के बीच में ही उखड़ चुके थे और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 16 रन टंगे थे। इन मुश्किल हालात में आंजिक्य रहाणे ने समझदार कप्तान का फर्ज निभाते हुये दवाब को हावी नहीं होने दिया। उन्होने अंगकृष रघुवंशी के साथ 81 रन की तेज भागीदारी निभायी हालांकि इस बीच कप्तान जीशान अंसारी की गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिये गये।

See also  प्रदेश का आम बजट गांव, गरीब, युवा, महिला व किसानों को समर्पित बजट है - राजकुमार साहू सभापति 

रहाणे के क्रीज से हटते ही युवा रघुवंशी की लय बिगड़ी,नतीजन वह भी अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद कामिंडु मेंडिस की गेद पर अपना विकेट गंवा बैठे। दो सेट बल्लेबाजों के आउट होने पर हैदराबाद के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी मगर वेंकटेश अय्यर और रिकू सिंह की नयी जोड़ी ने पिच पर अपना खूंटा गाड़ दिया और 91 रन की एक और भागीदारी निभायी। वेंकटेश पारी के अंतिम ओवर में हर्षल पटेल का शिकार बने मगर आउट होने से पहले वह सात चौकों और तीन छक्काें के सहारे टीम के लिये अपना योगदान दे चुके थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!