Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बॉयफ्रेंड ने चाचा के साथ मिलकर किया गैंगरेप : बिलासपुर में गर्लफ्रेंड को घर मिलने बुलाया; डरा-धमकाकर दोनों ने किया दुष्कर्म…

बिलासपुर। युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। उसके भरोसे में आकर युवती उसके घर पहुंची, तब युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती और देवरीखुर्द के सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह (32) के बीच दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। फिर युवक ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई। युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था।

See also  KORBA BREAKING:युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नही देने वाले कोरबा के 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया…

युवती अपने प्रेमी राजऋषि के भरोसे में आ गई। युवक ने उससे मिलने बुलाया और शादी की बात करने का झांसा दिया। युवक की बातों में आकर युवती उसके साथ चली गई। युवक उसे लेकर अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह (56) के घर नहरपारा सफेद खदान गया। जहां युवक ने साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके चाचा ने भी दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी युवती ने पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की। गैंगरेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने राजऋषि और उसके चाचा सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग कटिबद्ध : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, बस्तर संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर व सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के दिए निर्देश, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2024...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!