Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BCCI और IPL टीमों में लड़ाई-झगड़े की नौबत, इस मसले पर IPL 2025 के रंग में कहीं भंग ना पड़ जाए…

नई दिल्ली ,03 अप्रैल 2025 : IPL 2025 का रोमांच फिलहाल सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन, इसके रंग में कहीं भंग ना पड़ जाए, डर इस बात का है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक मसले पर BCCI और IPL टीमों में ठन गई है. नौबत अब लड़ाई-झगड़े की आ गई है. दरअसल, वो मसला पिच से जुड़ा है. पिच फ्रेंचाइजियों की आंखों में खटक रही है. खासकर वो फ्रेंचाइजियां, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर हार का मुंह देखना पड़ा रहा है. लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता पिच पर हार का ठीकरा फोड़ने वाली ऐसी ही फ्रेंचाइजियां है.

घरेलू मैच हारने वाली टीमों ने पिच पर फोड़ा ठीकरा

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट...

हार का ठीकरा पिच पर फोड़ने की शुरुआत IPL 2025 में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने की थी. RCB के हाथों सीजन का पहला मैच, जो कि उन्होंने अपने घरेलू मैदान ईडन पर खेला था, उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद KKR फ्रेंचाइजी की ओर से पिच को दोष दिया गया था. आगे ये ट्रेंड चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बरकरार रखा, जब उसे चेपॉक पर RCB के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच ने तो हद ही कर दी. उन्होंने पंजाब किंग्स से घरेलू मैच हारने के बाद बयान दिया कि ऐसा लगता है जैसे लखनऊ की पिच को पंजाब के क्यूरेटर ने तैयार किया है.

See also  15 मई से तहसील कार्यालय जांजगीर के समस्त कार्यों का संचालन जिला अस्पताल के पास स्थित वैकल्पिक भवन में होगा...

दिल्ली भी BCCI से पिच पर नाखुश

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में छापा है कि दिल्ली कैपिटल्स भी अपने सेकंड होम विशाखापत्तनम की पिच से खुश नहीं है. दिल्ली ने वाइजैग में IPL 2025 के अपने 2 मैच खेले, लेकिन वहां वो पिच की कंडीशन से खुश नहीं दिखी. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने BCCI से ये क्लियर कह रखा है कि वो वाइजैग की पिच किसी अनुभवी क्यूरेटर से ही कराएं. हालांकि BCCI की गाइडलाइन कहती है कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी उन्हें नहीं बता सकते की पिच कैसी बनानी है.BCCI ने IPL के क्यूरेटर को साफ तौर पर कह रखा है कि ऐसी पिच बनाएं, जिस पर ना तो तेज गेंदबाजों के लिए और ना ही स्पिन के लिए मदद हो. पिच को लेकर नजरिए में यही अलगवा BCCI और IPL टीमों के बीच टकराव की वजह बन सकता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!