Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1100 अंक गिरा…

नई दिल्ली । अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार शेयर बाजार धड़ाम हो गया। ईद की छुट्टी की वजह से हफ्ते के पहले काराबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। इस दौरान निफ्टी भी लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर कारोबार करता दिखा। ऐसे ही निफ्टी भी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर आ गया। इसके बाद, सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर सेंसेंक्स 1,062.72 (1.37%) अंकों की गिरावट के साथ 76,370.26 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 277.15 (1.18%) अंक टूटकर 23,242.20 के स्तर पर आ गया।

See also  समर कैंप से बच्चों की प्रतिभा निखरती है : प्राचार्य तिवारी... सेजेस क्र 1 में हुआ समर कैंप का समापन, 300 से ज्यादा बच्चे हुए लाभान्वित...

आईटी शेयरों में गिरावट के साथ बाजार खुले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई। इस वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर पहुंच गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!