Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आधी रात CM रेखा गुप्ता को सड़कों पर उतरीं निर्माण कार्य का जायजा लेने, दिल्ली को करेंगे गड्ढ़ा मुक्त…

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से ही लगातार फुल ऐक्शन में नजर आ रही हैं. सुबह, शाम या देर रात भी वह अलग-अलग मोर्चे पर डटी नजर आती हैं. इसी कड़ी में वह सोमवार देर रात 12 बजे समयापुर बादली एरिया में हो रहे सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया और कुछ देर वहीं खड़े रहकर निरीक्षण करती रहीं. आधी रात को सीएम रेखा गुप्ता को सड़कों पर देखकर लोग भी चौंक गए.

मुख्यमंत्री ने समयपुर बादली में रिंग रोड पर पहुंचकर रात के समय सड़क मरम्मत का कार्य आरंभ कराया. मधुबन चौक से मुकरबा चौक तक रिंग रोड पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसमें सड़क के दोनों किनारों पर दो लेयर का काम किया जा रहा है. इस मरम्मत कार्य की लागत साढ़े 12 करोड़ रुपये है. सड़क के सुधार से यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी.

See also  जांजगीर चांपा विधानसभा के हर बूथ में विशाल निःशुल्क रक्त परीक्षण की शुरुआत अमोरा गांव से, अमर सुल्तानिया का आयोजन...

मुख्यमंत्री ने बताया कि रिंग रोड के शेष हिस्से की मरम्मत का कार्य जारी है. उनका उद्देश्य है कि बारिश से पहले रिंग रोड को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त किया जाए. मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत के स्थल पर काफी समय बिताया और अपने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

रिंग रोड से गड्ढों को करेंगे खत्म

सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि भविष्य में रिंग रोड पर गड्ढों को समाप्त किया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को एक समतल सड़क का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि रिंग रोड सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली सड़क है और इस कार्य के लिए 12.5 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है. उन्होंने दिल्ली की जनता को बधाई दी कि वे अब गड्ढामुक्त क्षेत्रों का अनुभव करेंगे. इसके अतिरिक्त, रिंग रोड के अन्य कार्य भी जारी हैं, और हमारा उद्देश्य है कि बारिश से पहले इसे पूरी तरह से गड्ढामुक्त कर दिया जाए.

Advertisment

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी थी चेतावनी

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘महासमुंद एसपी’ की कुर्सी को लेकर मचा घमासान…वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस सिंह के वायरल ट्वीट से मचा सन्नाटा, ‘कौन बनेगा महासमुंद एसपी’ पर सस्पेंस बरकरार…

हाल ही में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बयान दिया कि दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों ने विभिन्न स्थानों पर कब्जा कर रखा है. मंत्री ने यह भी कहा कि यदि संबंधित विभाग शिकायत करता है, तो समय सीमा के भीतर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) कार्रवाई करेगा, और इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. प्रवेश वर्मा ने स्पष्ट किया कि एसटीएफ में निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस जैसे सभी संबंधित विभाग शामिल हैं, और अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी.

See also  थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई, चालान को लेकर पुलिस से तीखी बहस, कानून को दी गई खुली चुनौती

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!