Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे सीएम योगी…

बरेली। सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली के लोगों से रूबरू होंगे। रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे। बरेली कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वह 932 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मंडल के श्रमिकों के मेधावी बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजी गई सूचना के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ लखनऊ से राजकीय विमान से सुबह 11:10 बजे बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से वह 11:30 बजे बरेली कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद ही वह जनसभा को संबोधित वह करेंगे।

See also  दिल्ली और बॉम्बे उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति...

दोपहर एक बजे तक वह बरेली कॉलेज में रहेंगे। यहां से विकास भवन पहुंचकर वह जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय के उद्घाटन के दौरान सीएम बच्चों को स्कूल बैग भी बांटेंगे। वहां एक पौधा भी रोपेंगे। इसके बाद वह नजदीक में बने वृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंचकर गो सेवा करेंगे। भी जाएंगे। गो संरक्षण के लिए बरेली जनपद में चल रही योजनाओं और उनकी धरातल पर स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अटल आवासीय विद्यालय, रामगंगा नदी पर बने कैलाश मणि सेतु, बीडीए के प्रशासनिक भवन, शहर के चारों प्रवेश द्वार, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय रिछा, स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, एसटीएफ की बरेली फील्ड यूनिट का कार्यालय भवन आदि।

Advertisment

इन कार्यों की रखेंगे आधारशिला

See also  लिटिल लेजेंड्स किड्स स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया:- जन्माष्टमी सेलिब्रेशन...

पीडब्ल्यूडी व बीडीए की सड़कों के निर्माण कार्य, आरटीओ कार्यालय भवन, बचपन डे-केयर सेंटर, मंदिरों के विकास कार्य, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी आदि।

सज गए नाथ नगरी के द्वार

बीडीए ने सीएम के हाथों लोकार्पण के लिए अपने कार्यालय और शहर के चारों स्वागत द्वारों को सजाया है। समीक्षा बैठक के लिए विकास भवन को रात तक चमकाया जाता रहा। बरेली कॉलेज के मैदान पर भी तैयारियां चलती रहीं। सीएम के हाथों से अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ और महंत अवैद्यनाथ द्वार का लोकार्पण कराने की तैयारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!