Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bank Holiday 2025: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की लिस्ट…

नई दिल्ली। 31 मार्च ईद-उल फित्र के अवसर पर कई राज्यों के बैंक आज क्लोज रहेंगे। आप मोबाइल या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए बैंक से जुड़ा कोई भी काम कर सकते हैं। हालांकि चेक सबमिट, खाता खुलवाना और कुछ काम बैंक में जाकर ही हो पाएंगे।

कल यानी 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होने वाला है। अप्रैल के महीने भी बैंक कई दिन तक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही वित्त वर्ष शुरू होने के कारण कल बैंक पब्लिक के लिए क्लोज रहेंगे। इस दिन को बैंक- एंड प्रक्रियाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं झारखंड में कल सरहुल त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए झारखंड में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।

See also  गोदाम में विषाक्त अनाज खाने से 25 गायों की मौत...

इसके साथ ही अप्रैल के महीने भी बैंक कई दिन तक क्लोज रहने वाले हैं। अप्रैल के महीने बैंकों में 14 दिनों तक छुट्टी रहेगी। इनमें रविवार और शनिवार की छुट्टियों को शामिल किया गया है।

अप्रैल में कब-कब क्लोज रहेंगे बैंक?

देश की केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के मुताबिक हर रविवार को देश के प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहेंगे। वहीं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी निजी और सरकारी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Advertisment

अप्रैल में 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इनमें महीने के चार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है।
5 अप्रैल- इस दिन बाबू जगजीवन राम जयंती मनाया जाएगा। ये दिन सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले बाबू जगजीवन की याद में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन देश के तमाम प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
10 अप्रैल- इस दिन देश में महावीर जयंती मनाया जाएगा। 10 अप्रैल को कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, और तेलंगाना जैसे राज्यों भी सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
14 अप्रैल- 14 अप्रैल के दिन अंबेडकर जयंती मनाया जाता है। इस दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, मिजोरम,मेघालय और हिमाचल प्रदेश इत्यादि राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
वहीं केरल में विशु, तमिलनाडु में नववर्ष, बंगाल में पोइला बोइशाख, असम में बिहू उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण यहां भी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
15 अप्रैल के दिन बंगाल में बिहू नववर्ष मनाया जाएगा। जिसके कारण असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यों के निजी और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
वहीं 21 अप्रैल को गरिया पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक क्लोज रहेंगे। इसके साथ ही 29 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
इसके अलावा 30 अप्रैल को बसवा जयंती के दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

See also  एबीवीटीपीएस मड़वा में विद्युतकर्मियों ने  आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!