Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण , अस्पताल को साफ सफाई रखने दिया निर्देश

सक्ती। सक्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूजा अग्रवाल ने जिले के सामुदायिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का समीक्षा की ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती की साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यहां की व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया। इससे हर मरीज को समय पर अच्छा इलाज मिल सकेगा।साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एलोकेट करने व अनुपयोगी सामाग्री को तत्काल हटाने कहा।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को सही तरीके से ड्यूटी करने भी कहा गया है , लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है, वही आपको बता दे की स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई की सामग्री उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बीएमडब्लू के तहत (डस्टबिन)नीला,पीला,लाल अलग अलग रंग की सुखा कचरा, गीला कचरा बायोमेडिकल वेस्ट इत्यादि हेतु सभी सामाग्री को अस्पताल के सभी कक्ष के कोने कोने में रखने के निर्देश दिए।

See also  सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगी रिसर्च : विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग हर एक योजना की विस्तृत समीक्षा की...

नवनियुक्त सीएमएचओ के आते ही स्वास्थ्य विभागों में कसावट शुरू

नए सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सुधार और व्यवस्था में कसावट देखने को मिल रही है , कर्मचारी काम के प्रति सक्रिय हो गए हैं , सीएमएचओ के नेतृत्व में विभाग के अधिकारी कर्मचारी काम में अधिक सक्रियता दिखा रहे हैं, जिससे सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है , जन स्वास्थ्य की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है , ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और रोकथाम के उपाय किए जा सकें ,साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है , ऐसा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

See also  नवागढ़ ब्लाक के दिव्यांग बच्चों को इंजी. रवि पाण्डेय ने किया सहायक उपकरणों का वितरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!