Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खदानों में प्रति टन के एवज में लिया जा रहा पैसा एसईसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत…

कोरबा। एसईसीएल की कोरबा जिले में संचालित कोरबा क्षेत्र की सरायपाली खदान में शुक्रवार की रात जो घटनाक्रम घटित हुआ, वह कोयला अधिकारियों के लिए बहुत बड़ा सबक है। साथ ही साथ यह समझने के लिए भी काफी है कि वे अपनी कमीशनखोरी की आदतों से बाज आएं। इनकी कमीशनखोरी और चुनिंदा लोगों से खास सेवा कराते हुए उन्हें खदान में संरक्षण देने की आदत दूसरे खदानों में भी गैंगवार करा सकती है।

शुक्रवार रात खदान की लोडिंग प्वाइंट में वाहन ले जाने को लेकर भड़का विवाद जानलेवा हो गया। बात तोइस लिए बिगड़ती है कि पैसा लेने के बाद भी रोक-टोक की जाती है, और तवज्जो नहीं मिलता जिसके कारण मनमुटाव बढ़ता है। इसके लिए ये कहना बिल्कुल गलत नही है कि एसईसीएल के अधिकारी की वजह से मामला बिगड़ रहा था। इस तरह के हालात एसईसीएल की कोरबा, मानिकपुर, कुसमुंडा, गेवरा- दीपका खदान में भी बने हुए हैं।

See also  सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा भाव, नन्हे-मुन्नों के संग भाजपा पदाधिकारियों ने बांटी खुशियां

इस बात में कोई संदेह नहीं कि एसईसीएल के महाप्रबंधक, मुख्य महाप्रबंधक, खान प्रबंधक से लेकर लोडिंग साइट पर मौजूद रहने वाले जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी की सांठगांठ रहती है। रसूखदार के बल पर कई अधिकारी-कर्मी वर्षो से परियोजना में जमे रहकर करोड़ों का खेल करते आ रहे है। फिर चाहे वह कोयला हो या चंद ट्रांसपोर्टरों के वाहनों में डीजल की अफरा-तफरी ।

कोयला खदान के सूत्र बताते हैं कि जिले के सभी खदानों में रोडसेल का काम करने वाले ट्रांसपोर्टरों से कोयला उठाव के एवज में प्रति टन 10 रुपये का रेट फिक्स कर दिया गया है। कुछ मौकों पर यह कीमत 15 रुपए प्रति टन तक हो जाती है लेकिन 10 रुपए से नीचे रेट कभी नहीं गिरा।

See also  एस.डी.पी.ए. संभागीय स्तरीय राजनांदगांव में जय भारत विद्यालय के छात्रो ने क्रिकेट में प्रथम व खो-खो में द्वितीय स्थान प्रप्त किया...

कोयला उठाव के लिए डिमांड आडर प्राप्त करने वाले को कोयला उठाव के एवज में प्रति टन 10 रुपए के मान से पूरी रकम एडवांस में जमा कराने के बाद ही अनुमति आदेश प्राप्त होता है। अनुमति आदेश पर हस्ताक्षर किया जाता है इसके बाद ही लोडिंग पॉइंट से कोयला उठाने की अनुमति मिलती है,अन्यथा नहीं।

Advertisment

सूत्र बताते हैं कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा के नाम पर जवानों की सिर्फ उपस्थिति दर्ज होती है लेकिन वह भी धीरे-धीरे इसी रंग में रंगने लगे हैं। कोयला की आपूर्ति में गुणवत्ता का भी खेल जमकर खेला जा रहा है। कुसमुंडा की खदान में पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, दीपका खदान भी इससे अछूता नहीं रहा है,

See also  छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!