Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन कराने जिला प्रशासन को लिखा पत्र…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन माह फरवरी-मार्च में होते आ रहा है। किन्तु इस वर्ष चुनावी आचार संहिता के कारण यह आयोजन समय पर नहीं हो सका। प्रदेश के अन्य जिलों में वहां के प्रचलित सभी आयोजन हो रहे हैं। एग्रीटेक कृषि मेला के माध्यम से किसानों को खेती के क्षेत्र में नवाचार एवं नये-नये कृषि अनुसंधान से अवगत होने का अवसर मिलता था। क्षेत्रवासी पुनः इस आयोजन की मांग कर रहे हैं। जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने जाज्वलय देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को अप्रैल महीने में आयोजन कराने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

See also  ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह में जाज्वलय देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में कराने हेतु जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित गीत संगीत प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को सहजने का यह अच्छा मंच था. इस महोत्सव के माध्यम से जिला दिनोदिन कृषि के क्षेत्र में उन्नतशील होने जा रहा था, जिसकी पहचान राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। जाज्वल्य देव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का महत्व प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा था। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परम्परा को सहेजने के साथ ही देश,विदेश में जिले की पहचान दिलाने का काम बेहतर माध्यम था। महोत्सव में विभागीय प्रदर्शनी के साथ बीते वर्षां की उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का आसान माध्यम भी यह मेला था। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही राज्य स्तरीय कलाकारों के माध्यमों से लोक संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा था. उन्नत तकनीक एवं कृषि से संबंधित जानकारी को देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिए जाने देश के कृषि वैज्ञानिको को एग्रीटेक कृषि मेला में प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित कर किसानों को कृषि के बारे में नई तकनीक की जानकारी दिया जाता था लेकिन इस वर्ष यह महोत्सव नहीं हो पाया जिसको लेकर जिले के लोग दुखी हैं. अब सारे चुनाव संपन्न हो गए हैं,इसलिए अब इस महोत्सव को करने की जरूरत है.जिले के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन चाहे तो अभी भी यह कार्यक्रम की तैयारी की जा सकती है।

See also  बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!