Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR BREAKING:दुकानदार ने ग्राहक को उठाकर सिर के बल पटक दिया, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस…

रायपुर। रायपुर में सब्जी खरीदने के दौरान मोल भाव को लेकर हुए विवाद में मर्डर हो गया है। दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। इस मामले में फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 मार्च के शाम 6 की है। करीब 50 साल का एक व्यक्ति रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार में आया। वहां पर रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने सब्जी दुकान लगाई थी। व्यक्ति ने कुमड़ा उठाकर रेट पूछा। फिर वह मोलभाव कराने लगा। इस दौरान दुकानदार गोलू के साथ उसका विवाद हो गया। गोलू ने उसे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

See also  युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका - हरिचंदन, सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास की है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

सिर के बल उठाकर जमीन पर पटका

विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर व्यक्ति को मुक्के से मारना शुरू कर दिया। फिर उसने उसे सिर के बल जमीन पर उठाकर पटक दिया। जिस व्यक्ति का सिर फट गया और खून निकलने लगा। इस घटना के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

इस मामले में फिलहाल मृतक अज्ञात है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। उसके जेब में किसी भी प्रकार का कोई आइडेंटी कार्ड नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि मृतक बाहर से रोजी मजदूरी करने आया होगा।

See also  समोसा बना काल: मासूम का अपहरण, जंगल में छोड़ गया दरिंदा; 7 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!