Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के बाद केएल राहुल को दी पिता बनने की बधाई, ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा…

नई दिल्ली ,25 मार्च 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जिस दिन IPL 2025 में अपने अभियान का आगाज किया, उसी रोज उसके खिलाड़ी केएल राहुल पिता भी बने. ऐसे में जब टीम ने मैदान पर जीत का सार लिखा तो वो इस फ्रेंचाइजी के लिए दोहरी खुशी का मौका बन गया. अब जब मौका इतना बड़ा हो तो जश्न तो बनता था. लिहाजा LSG को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ केएल राहुल को पिता बनने की बधाई देना नहीं भूले. और उन्होंने ये बधाई दी भी इतने खास अंदाज में कि नजारा देखने लायक रहा.

दिल्ली की टीम ने केएल राहुल को दी बधाई

See also  JioCinema या Sports18 पर नहीं देख पाएंगे IND v ENG सीरीज, घरेलू मैचों की इस चैनल पर हो रही वापसी...

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब अपने ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो केएल राहुल को बधाई देने का शानदार माहौल भी बन गया. इस माहौल को बनाने वाले रहे बैटिंग कोच हेमांग बदानी, जिन्होंने खिलाड़ियों को निर्देश दिए कि उन्हें क्या करना है. और फिर वो नजारा दिखा, जो हर किसी का दिल जीतने वाला रहा.

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के सारे खिलाड़ी एक साथ एक ही तरह का एक्शन करते दिखे. और, वो एक्शन था बच्चे को पालने में खिलाने जैसा. दिल्ली कैपिटल्स ने खुद ड्रेसिंग रूम के अंदर का वो वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारी फैमिली अब बड़ी हो गई है, इसीलिए हमारा परिवार उसे सेलिब्रेट कर रहा है.

Advertisment

बेटी के जन्म को लेकर केएल राहुल पहले मैच से बाहर

See also  लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें - कलेक्टर, अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश...

केएल राहुल 24 अप्रैल को बेटी के पिता बने हैं. इसी वजह से वो IPL 2025 के पहले मैच से बाहर रहे थे. IPL 2025 के लिए केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. अब दिल्ली के दूसरे मैच में राहुल वापसी करते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.

दिल्ली ने आखिरी गेंद पर लखनऊ को हराया

जहां तक IPL 2025 में खेले पहले मैच का सवाल है तो उसमें 210 रन का बड़ा टोटल चेज कर दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैसेज दिया है कि इस बार वो अपने पहले IPL खिताब को जीतने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 9 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया था. दिल्ली की इस जीत में आशुतोष शर्मा के बनाए 31 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी की बड़ी भूमिका रही.

See also  डभरा थाना में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर की फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!