Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

25 लाख की लूट, पिस्टल-कट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा। सरगुजा के सीतापुर में दुकान संचालक के घर करीब 25 लाख के लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास ले लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, कैश के साथ पिस्टल और कट्टा भी बरामद किया गया है। हथियारबंद नकाबपोश गिरोह के सदस्यों ने 5 दिन पहले राइस मिल संचालक के घर भी लूट की कोशिश की थी। इससे पहले आरोपियों ने लूट की 4 और वारदात को अंजाम दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने लूट के कई मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस सबसे पहले शिवा उर्फ डेविड एक्का तक पहुंची, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों, स्वीप प्रभारी तथा कैंपस अम्बेसडर्स की जिला स्तरीय बैठक संपन्न...

हालांकि, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपी निगरानीशुदा अपराधी हैं और इन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!