Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा बनी तीन राष्ट्रपतियों का संबोधन कराने वाली देश की पहली विधानसभा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह देश की पहली विधानसभा बन गई है, जहां अब तक तीन राष्ट्रपतियों ने सदस्यों को संबोधित किया है। भारत के राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवीसिंह पाटिल और अब द्रौपदी मुर्मू इस ऐतिहासिक सूची में शामिल हो चुके हैं।

राष्ट्रपतियों का संबोधन: छत्तीसगढ़ विधानसभा की ऐतिहासिक परंपरा

1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (2004)

28 जनवरी 2004 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक संबोधन दिया था।

इस दौरान उन्होंने “विकसित भारत 2020” का विजन प्रस्तुत किया और वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से विधायकों को मार्गदर्शन दिया।

Advertisment

यह भारत की पहली विधानसभा बनी थी, जहां किसी राष्ट्रपति ने सीधे विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

See also  AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, दिल्ली सचिवालय को सील किया गया, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश...

2. प्रतिभा पाटिल (2011)

24 जून 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को संबोधित किया था।

यह दूसरी बार था जब किसी राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के विधायकों के समक्ष अपने विचार रखे।

3. द्रौपदी मुर्मू (2025)

24 मार्च 2025 को भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में संबोधन देंगी।

यह अवसर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह देश की पहली विधानसभा बन जाएगी, जहां तीन राष्ट्रपतियों ने संबोधन किया होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा मना रही है रजत जयंती वर्ष

1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था और 14 दिसंबर 2000 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र आयोजित हुआ।

See also  02 मिनट के भीतर हथियार खोलने जोड़ने वाले 02 कर्मियों सहित कुल 09 कर्मचारियों को SP कोरिया ने किया नगद ईनाम से पुरस्कृत, अच्छी वेशभूषा और उत्तम ड्रिल वाले कुल 15 अनुशासित पुलिसकर्मियों को दी गई प्रशंसा...

इस वर्ष विधानसभा की स्थापना को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

पूरे वर्ष विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!