Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धनतेरस-दीपावली पर रेड एप्पल में जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को मिलेंगे चांदी के सिक्के, बाइक और महंगे उपहार!

आकर्षक उपहारों से सजा सूरजपुर का रेड एप्पल डिजिटल मोबाइल शोरूम, ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह चरम पर

सूरजपुर। दीपावली पर्व पर इस बार शहर के प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम रेड एप्पल डिजिटल में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस और दिवाली के अवसर पर शोरूम संचालक कार्तिक गुप्ता ने ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना की घोषणा की है, जिससे रेड एप्पल में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

संचालक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राहकों को विशेष उपहार दिए जा रहे हैं, लेकिन इस वर्ष ऑफर और भी बड़े और आकर्षक हैं। प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित चांदी का सिक्का दिया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को कूपन भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से दो बाइक के लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य महंगे उपहार भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।

See also  CG NEWS : निरीक्षक निर्मल जांगड़े को दिया गया राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, 11 नक्सलियों को किया था ढेर...

उन्होंने बताया कि रेड एप्पल डिजिटल पिछले 26 वर्षों से सूरजपुर में भरोसेमंद मोबाइल शोरूम के रूप में पहचान रखता है, जहाँ सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं। शोरूम में स्मार्ट वॉच, एयरबड्स, मोबाइल एक्सचेंज ऑफर और तत्काल फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है।

कार्तिक गुप्ता ने कहा —
“हम अपने ग्राहकों को सिर्फ उत्पाद नहीं, बल्कि भरोसा और संतुष्टि देना चाहते हैं। इस दिवाली हमारा उद्देश्य है कि जो भी ग्राहक हमारे शोरूम आए, वह खुश होकर उपहार के साथ लौटे।”

Advertisment

ग्राहकों ने भी बताया कि रेड एप्पल में इस बार त्योहार के अवसर पर शानदार ऑफर मिलने से खरीदारी का माहौल खास बन गया है। लोग लगातार मोबाइल, गैजेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदी कर रहे हैं।

See also  बैंक का कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखो रुपए वसूली करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही...

त्योहार की रौनक के बीच रेड एप्पल डिजिटल में इन दिनों खरीदी-बिक्री चरम पर है, और अनुमान है कि इस दीपोत्सव पर शोरूम की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!