Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर: महिला और दो युवक गांजा के साथ गिरफ्तार…

रायपुर। महिला और दो युवक गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू में एक्सप्रेस-वे रोड जाने वाली सडक किनारे 02 पुरूष एवं 01 महिला खडे़ है, जो अपने पास ट्राली बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

See also  Sawan 2024: सावन में कांवड़िए नंगे पैर क्यों चलते हैं, पढ़िए इसके पीछे की भगवान परशुराम से जुड़ी भगवान...

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों अपना नाम बृजेश निषाद, कमलेश निषाद एवं श्रीमती चंदादेवी निषाद निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें ट्राली बैग की तलाशी लेने पर तीनों ट्राली बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

PlayMute Loaded: 1.69% Fullscreen Also Read – नेशनल हाईवे में टीचर की मौत, ट्रेलर वाहन ने रौंदा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों अपना नाम बृजेश निषाद, कमलेश निषाद एवं श्रीमती चंदादेवी निषाद निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें ट्राली बैग की तलाशी लेने पर तीनों ट्राली बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

See also  भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चंदेल...

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी बृजेश निषाद, कमलेश निषाद एवं श्रीमती चंदादेवी निषाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 33 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,31,000/- रूपये तथा घटना में संबंधित 03 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 30,000/- जुमला किमती लगभग 3,61,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी 01. बृजेश निषाद पिता महावीर निषाद उम्र 32 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश। 02. कमलेश निषाद पिता मैनेजर निषाद उम्र 30 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश। 03. श्रीमती चंदादेवी निषाद पति स्व. अनिल निषाद उम्र 32 साल निवासी लीलापट्टी थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!