Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?…

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। महज एक महीने तक हर रोज सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। आइए ल्यूकवॉर्म वॉटर के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के मुताबिक रोज सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की आदत, गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए भी गुनगुने पानी का सेवन किया जा सकता है। महज एक ही हफ्ते के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

See also  Raipur IPL Match Ticket : रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री शुरू, 10 और 13 मई को होंगे मुकाबले

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

रोज गुनगुना पानी पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज गुनगुना पानी पीने के नियम को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए। इतना ही नहीं गुनगुना पानी पीने की आदत आपकी त्वचा की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisment

बॉडी को डिटॉक्स करे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, उनकी बॉडी भी काफी हद तक डिटॉक्सिफाई हो जाती है। यानी शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने के लिए गुनगुने पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

See also  कुंभ ‘वायरल गर्ल’ केस में बड़ा धमाका , जांच में निकली नाबालिग, उम्र निकली महज 16 साल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!