Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

याददाश्त के लिए फायदेमंद फूड्स…

क्या आपकी याददाश्त भी धीरे-धीरे कमजोर हो रही है? अगर हां, तो आपको समय रहते अपनी याददाश्त को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आप भूलने की बीमारी का शिकार भी बन सकते हैं। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिनका सेवन करके आप अपनी ब्रेन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगी तुलसी

तुलसी की पत्तियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से तुलसी की पत्तियों का सेवन करके आप भूलने की बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। मेमोरी और फोकस को बढ़ाने के लिए तुलसी की पत्तियों को कंज्यूम किया जा सकता है।

See also  CG BREAKING: पूर्व CM के फार्म हाउस में चोरी, FIR दर्ज...

कंज्यूम करके देखें दालचीनी

अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। दालचीनी आपकी ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव कर आपकी याददाश्त को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

Advertisment

डाइट प्लान में शामिल करें अश्वगंधा

दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस जड़ी बूटी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से अश्वगंधा को कंज्यूम करके फोकसिंग पावर को भी बढ़ाया जा सकता है।

See also  इस स्वतंत्रता दिवस ज़ी सिनेमा लाया है जज़्बे से भरी कहानियों का प्रीमियर, ‘आज़ादी एक्सप्रेस’ के साथ – देखिए जाट, द साबरमती रिपोर्ट और द केरल स्टोरी लगातार

फायदेमंद साबित होगी हल्दी

अगर आप अपनी मेमोरी पावर को बढ़ाना चाहते हैं, तो हल्दी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। हल्दी में करक्यूमिन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। भूलने की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जा सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!