Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 24 नक्सलियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद, 2 घायल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादी छापामारों के बीच जोरदार लड़ाई जारी है। बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमावर्ती गंगालूर थाना इलाके के जंगल में गुरुवार की सुबह 7 बजे से संदिग्ध माओवादियों और पुलिस के बीच फायरिंग जारी है।

इसमें 20 संदिग्ध माओवादी मारे गए है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। गोलीबारी में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। इलाके में माओवादियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।

दूसरी और कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी–बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक 4 संदिग्ध माओवादी मारे गए हैं। उनके शवों के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी भी फायरिंग जारी है। माओवादियों की तलाश में सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अफसरों ने अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

See also  रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश...

बड़े माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर अबूझमाड़ में ऑपरेशन पर निकले डीआरजी और एसटीएफ जवानों को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर निशाना बनाया। यह धमाका सुबह 3 बजे हुआ। एक जवान और एक पुलिस अधिकारी के आंखों में धूल मिट्टी जाने के कारण उनको बेहतर उपचार के लिए तुरंत ऑपरेशन एऱिया से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। इलाके में माओवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!