Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित भवन का किया अवलोकन, राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात…

पक्का आवास मिलने से जीवन स्तर में बदलाव की ली जानकारी
 
जांजगीर-चांपा।  राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के प्रवास के दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बने मीना सूर्यवंशी व शंकरलाल के पक्के आवास का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पेण्ड्री में पूर्ण आवासों के भ्रमण के दौरान हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास मिलने से जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने मीना सूर्यवंशी के घर के भीतर जाकर आवास को देखा और उनके परिवार के लोगो से बातचीत की। ग्राम पेण्ड्री में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के हितग्राहियों से चर्चा की एवं समय पर पेंशन मिलने के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  Operation Sindoor : श्रीनगर में सैन्य ठिकानों, अस्पताल और स्कूल को निशाना बना रहा पाकिस्तान, दुश्मन के 4 एयरबेस नष्ट, देखें लाइव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!