Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बदलते मौसम में छोटे बच्चों को क्या नहीं खिलाना चाहिए…

बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर छोटे बच्चों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है. क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है. बच्चों में बदलते मौसम का प्रभाव तेजी से पड़ता है. जैसे ही मौसम बदलता है बच्चे बीमार होने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि उनके खान-पान का ध्यान रखा जाए और कुछ ऐसी चीजों से बचा जाए जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और कैसे बच्चे को ध्यान रखा जाना चाहिए.

See also  तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ग्राम कोसमंदा के नल जल योजना का उमा राजेंद्र राठौर द्वारा हुआ भूमि पूजन...

बासी और जंक फूड से बचें
बदलते मौसम में बच्चों को ताजा और हल्का भोजन देना चाहिए. बासी खाना बैक्टीरिया बढ़ने का कारण बन सकता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़ और चिप्स बच्चों की पाचन शक्ति पर बुरा असर डाल सकते हैं.

ठंडी चीजों से बचें
मौसम बदलने पर गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या आम होती है. ऐसे में बच्चों को आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रिज में रखा ठंडा पानी नहीं देना चाहिए. यह गले को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

See also  सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं...

अत्यधिक मीठी चीजें ना दें
बच्चों को मीठा बहुत पसंद होता है, लेकिन ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे टॉफी, चॉकलेट, केक और मिठाइयां उनके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती हैं. इससे सर्दी-जुकाम और एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है.

कच्चा या अधपका खाना ना दें
बदलते मौसम में कच्चा या अधपका खाना जैसे सलाद, कटे हुए फल या अधपकी सब्जियां खाने से इंफेक्शन का खतरा रहता है. हमेशा ध्यान दें कि बच्चों को ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही दें.

Advertisment

ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी चीजों से बचें
बच्चों को बहुत ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना नहीं देना चाहिए. ऐसे खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं और गैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

See also  केरा रोड स्थित मारुति किराना दुकान में पीडीएस चावल की खुलेआम कालाबाजारी...

बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स ना दें
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स पोषण के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन मौसम बदलने के समय इनका अत्यधिक सेवन बलगम बढ़ा सकता है और गले में खराश पैदा कर सकता है. इसीलिए बच्चों को सीमित मात्रा में दूध, पनीर और दही देना चाहिए.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!