Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ग्राम कोसमंदा के नल जल योजना का उमा राजेंद्र राठौर द्वारा हुआ भूमि पूजन…

तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ग्राम कोसमंदा के नल जल योजना का उमा राजेंद्र राठौर द्वारा हुआ भूमि पूजन
 
जांजगीर-चांपा। भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी धरातलीय योजनाओं में से एक नल जल मिशन योजना का बलौदा जनपद के ग्राम कोसमंदा में जिला पंचायत सदस्या उमा राजेंद्र राठौर द्वारा 3 करोड़ की लागत से तैयार होने जल जीवन मिशन योजना का ग्राम के पड़ित द्वारा विधिवत भूमि पूजन कराया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्या ने ग्रामीण को बताया कि शासन की योजना से देश के हर ग्राम पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना के तहत हर गांव, पंचायत में पीने का पानी पहुंचेगा। नल-जल योजना के तहत हर गांव में पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचेगा।
मुख्य रूप से आज भूमि पूजन कार्यक्रम में बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर, ग्राम सरपंच,गजाधर कौशिक पंच,जागेश्वर दिनेश  एवम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सोनी के साथ भाजपा शक्तिकेंद संयोजक उत्तम कश्यप,सह संयोजक शोभाराम यादव,भाजपा युवा नेता सुल्तान,के साथ भाजपा के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ग्राम वासी उपस्थित थे।

See also  वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा पंचायत की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!