Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल…

नई दिल्ली। चीन द्वारा खपत बढ़ाने के लिए नए कदमों की घोषणा के बाद सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया। वैश्विक संकेतों के दम पर भारतीय बाजार भी तेजी के साथ खुले। सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 374 अंक (0.51%) चढ़कर 74,203 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 में 119 अंकों (0.53%) की बढ़त के साथ 22,517 पर कारोबार हुआ।

बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया। इंडसइंड बैंक के शेयरों में करीब 5% की तेजी रही, क्योंकि रिजर्व बैंक ने इसकी पूंजी पर्याप्तता की पुष्टि की और 2,100 करोड़ रुपये की लेखा गड़बड़ी को ठीक करने का निर्देश दिया। बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, मारुति और टाटा मोटर्स भी बढ़त में रहे।

See also  रायपुर बनेगा पपीता उत्पादक जिला आईआईएचआर ने तैयार की पपीता की उन्नत प्रजाति अर्का प्रभात, एक उत्पाद-एक जिला योजना में रायपुर शामिल, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान एवं बिना ब्याज के 3 लाख का ऋण...

हालांकि, नेस्ले, एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और इंफोसिस कमजोर दिखे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में रहे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि एफआईआई की बिकवाली में कमी और भारत के मजबूत प्रदर्शन से बाजार में स्थिरता बनी रहेगी। निकट भविष्य में सकारात्मक रुख की उम्मीद जताई जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!