Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

32 ट्रेनें निरस्त, इस रूट पर बाधित रहेगी रेल सेवा…

यूपी। कानपुर-लखनऊ सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिक्कत करने वाली खबर है। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर 20 मार्च से 30 अप्रैल तक ट्रेन संचालन बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने गंगा पुल पर ट्रैक के काम को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 42 ट्रेनें बदले रास्ते चलेंगी तो कई ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर निरस्त होकर वहीं से लौटेंगी। इसके लिए कानपुर सेंट्रल पर डायवर्ट होकर लखनऊ न जाकर प्रयागराज के रास्ते चलने वाली ट्रेनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि रेलवे संरक्षा के मद्देनजर यह ब्लॉक लिया गया है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कानपुर के बीच स्थित गंगा पुल की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। 20 मार्च से 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की नीलांचल, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। ऐसे में होली के बाद वापस जाने वालों के लिए मुसीबत होगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते रोजना नौ घंटे रेलखंड बंद रहेगा। पुल की मरम्मत होने से ट्रेनों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 51813/14 झांसी लखनऊ, 64203/04 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू 20 मार्च से पहली मई तक निरस्त रहेगी। 09465/66 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 05305/06 छपरा आनंदविहार स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी। 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट व 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित की जाएंगी।

See also  रेत माफियाओं पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, जांजगीर-चांपा में बना इललीगल माइनिंग टास्क फोर्स, पहले ही दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त, अब ड्रोन से होगी घाटों की निगरानी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!