Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेत माफियाओं पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, जांजगीर-चांपा में बना इललीगल माइनिंग टास्क फोर्स, पहले ही दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त, अब ड्रोन से होगी घाटों की निगरानी

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इललीगल माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसने गठन के पहले ही दिन बड़ी रेड कार्रवाई कर रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा घाट और शिवरीनारायण क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 हाइवा वाहन और 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अब लगातार और और भी सख्त रूप में जारी रहेगा।

See also  पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

टास्क फोर्स के पर्यवेक्षण अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप बनाए गए हैं। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अब अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सिर्फ चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि सीधे एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रोन से हर घाट पर होगी निगरानी

पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि अब जिले के नदी घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। अवैध उत्खनन वाले चिन्हित इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग, सघन जांच और संयुक्त रेड अभियान चलाए जाएंगे। खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisment

आम जनता से पुलिस की अपील

See also  Aadhar New App: आधार वेरिफिकेशन अब UPI पेमेंट जितना आसान, अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया ऐप...

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!