Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने बरामद की दो आईईडी…

कांकेर। नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। कांकेर जिले के कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में पानीडोबीर के पास जवानों ने गश्त के दौरान दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इन आईईडी को जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था।

सुरक्षा बलों को पहले से ही टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑपरेशन कैंपेन) के मद्देनजर अलर्ट पर रखा गया था। इसी सतर्कता के चलते जवानों ने समय रहते नक्सलियों की इस साजिश को विफल कर दिया। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है।

See also  CG NEWS : शादी नहीं कराने पर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला:हत्यारा बेटा बोला-आखिर कब तक खाना बनाऊं,बहुत परेशान हूं; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

गौरतलब है कि टीसीओसी के दौरान नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं, लेकिन इस बार भी उनकी मंशा कामयाब नहीं हो पाई। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है ताकि किसी अन्य संभावित खतरे को रोका जा सके।

बता दें कि कांकेर समेत बस्तर क्षेत्र के कई इलाकों में नक्सली लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बार-बार उनकी साजिशें नाकाम हो रही हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!