Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RDA कॉलोनी में 100 पुलिसकर्मियों ने मारी रेड, 25 लोग हिरासत में…

रायपुर। विगत कुछ दिनों से लगातार रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रहीं थी, कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में कुछ बाहरी व्यक्ति संदिग्ध होने के साथ ही कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते है। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक योगेश कश्यप, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम एवं थानों की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों, पुराने अपराधियों सहित बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।

See also  Terror Attack : कश्मीर घाटी में फिर आतंकवादी हमला, घर में घुसकर की नागरिक की हत्या…मचा हड़कंप

छापेमार कार्यवाही के दौरान सैकड़ो मकानों को चेक किया। आर.डी.ए. कालोनी में निवासरत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को होली त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का हुण्दंग नहीं करने के साथ ही अपराधों से दूर रहने तथा पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया। इसके साथ ही आर.डी.ए. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार सत्यापन का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

See also  India vs Pakistan: टीम इंडिया से क्यों डर रहे हैं वसीम अकरम? बताई बड़ी वजह

छापेमार कार्यवाही के दौरान सैकड़ो मकानों को चेक किया। आर.डी.ए. कालोनी में निवासरत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों को होली त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का हुण्दंग नहीं करने के साथ ही अपराधों से दूर रहने तथा पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो तत्काल उपस्थित होने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने सख्त हिदायत दिया गया। इसके साथ ही आर.डी.ए. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार सत्यापन का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

See also  केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन...

बाहरी व्यक्तियों का एस.एस. रोल जारी कर संबंधित राज्यों के संबंधित थानों में भेजा जा रहा है, ताकि इनके संबंध में जानकारियां एकत्रित किया जा सके, कि यह व्यक्ति किसी प्रकार के अपराधों में संलिप्त तो नहीं रहे है, चूंकि पिछले दिनों लगातार देखा जा रहा था कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के व्यक्ति विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुये चोरी, लूट सहित अन्य घटनाओं में संलिप्त रहे है जिनको पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। अभियान में ऐसे व्यक्ति जो अन्य राज्यों के निवासी है, जो रायपुर में निवास करने एवं अपनी गतिविधियों संबंधी संतोषप्रद जवाब नहीं दिये ऐसे 20 संदिग्ध व्यक्तियों, 03 आदतन अपराधियों तथा 02 गिफ्तारी वारंटीयों सहित कुल 25 लोगो को थाना टिकरापारा लाया गया है तथा उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!