Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

MP NEWS: हिंदू लड़की लेकर, शादी करने कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, वकीलों ने जमकर पीटा, कहा – लव जिहाद कर रहा था…

रीवा। कोर्ट में वकीलों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर दी. दोनों कोर्ट में शादी के लिए पहुंचे थे. जब उन्होंने वकील को अपने-अपने नाम बताए तो हंगामा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बामुश्किल बचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जाने क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के रीवा में लव मैरिज के लिए कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े को वकीलों ने धुन डाला. दोनों अलग-अलग धर्म से थे, इनमें लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम परिवार से था. वकीलों ने उनपर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी पुलिस को मिली. तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया. दोनों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़: लड़के-लड़कियों ने बनाया ठग गैंग:महंगे-शौक पूरे करने किराए पर लिए खाते, ऑनलाइन सट्टा-साइबर ठगी के जरिए 2 करोड़ 85 लाख का ट्रांजेक्शन...

जानकारी के मुताबिक, युवती अपने घर वालों से छिपकर युवक के साथ कोर्ट पहुंची थी. वह वकील के पास पहुंचे और उन्हें अपने नाम बताए. दोनों के धर्म अलग होने पर उनपर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए उनकी मारपीट की गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वकीलों से युवक को काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वकीलों ने की जमकर पिटाई
पूरा मामला रीवा सिविल लाइंस थाने का है. शुक्रवार को जिला न्यायालय में चोरी छुपे लव मैरिज करने अलग-अलग धर्म के प्रेमी जोड़ा आए थे. युवक मुस्लिम परिवार से था तो युवती हिंदू परिवार से जुड़ी बताई जा रही है. मामला लव जिहाद से जुड़ा होने के चलते, युवक-युवती को वकीलों ने पकड़ लिया फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वकीलों से बचाया. उसके बाद दोनों को जान बचाकर बगैर शादी के वहां से वापस लौटना पड़ा.

See also  गांव में मिल रही डिजिटल सुविधाएं - प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के हितग्राहियों की बदली जिंदगी

वकीलों की पिटाई से युवक हुआ लहूलुहान
बताया जा रहा है कि युवती परिवार से छिपकर कोर्ट आई थी. मैरिज के लिए दस्तावेज तैयार कराने के लिए उन्होंने वकील को अपना-अपना नाम बताया. दोनों के अलग धर्म की जानकारी होने के बाद अधिवक्ता ही इसका विरोध करने लगे. इसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया, दोनो युवक युवती को पकड़कर वकील पीटने लगे. वकीलों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया.

Advertisment

गनीमत अच्छी थी कि पुलिस को तत्काल सूचना मिल गई और मौके पर आई पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को वकीलों से छुड़ाकर स्कूटी में थाने ले गई. सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक-युवती दोनों बालिग हैं. इन्हें थाने में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

See also  नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!