Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनकाउंटर: बीच सड़क दोनों तरफ से फायरिंग, 3 बदमाश पकड़ाए…

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को देर रात पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर हुआ। बीच सड़क ही दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि तीन गिरफ्तार कर लिए गए। तीनों बदमाश कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। यह मुठभेड़ दिल्ली के बेगमपुर इलाके में हुई। क्राइम ब्रान्च को इंटेलिजेंस के जरिए हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों को लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस ने दीप विहार इलाके में उन्हें घेर लिया। तीनों एक बाइक पर बैठकर जा रहे थे। पुलिस की ओर से बदमाशों को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

See also  BJP New Organization Team: क्षेत्रीय अध्यक्षों के बाद अब राष्ट्रीय टीम में बदलाव की बारी, अमित शाह के घर बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बीच सड़क ही दोनों ओर से कुछ राउंड फायर किए गए। क्राइम ब्रांन्च के पुलिसकर्मियों ने सटीक निशाना लगाते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों बदमाशों को दबोच लिया गया। मौके से हथियार और बाइक बरामद की गई है। जख्मी बदमाश को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तीनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।समय रहते पुलिस को इसकी पुख्ता जानकारी मिल गई। रात करीब साढ़े 12 बजे दिनों बदमाशों का पता लगा लिया गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बवाना की ओर जा रहे थे। पुलिस ने पीछा करके इन्हें दबोचने का प्रयास किया। फिर रुकने को कहा गया। लेकिन तभी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

See also  रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजाई राखी, यातायात नियमों की भी ली सीख

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!