Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

90 के दशक में बंधक ड्रामा फिल्मों की जान हुआ करती थी: करुणा पांडे…

मुंबई। सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा कि 90 के दशक में बंधक ड्रामा फिल्मों की जान हुआ करती थी। सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ दर्शकों को प्रेरित करने का सिलसिला जारी रखे हुए है। इस शो की नायिका पुष्पा (करुणा पांडे) एक निडर और मजबूत महिला हैं, जो अपनी हिम्मत और जज़्बे से हर चुनौती का सामना करती हैं।

हाल ही के एपिसोड्स में दर्शकों को हल्के-फुल्के और मज़ेदार पल देखने को मिले, जब चाय के ठेले पर वैलेंटाइन डे को लेकर कन्फ्यूजन छा गया। पुष्पा तब अपनी हंसी नहीं रोक पाई, जब जुगल (अंशुल त्रिवेदी) ने खुलासा किया कि उसने और दिलीप (जयेश मोरे) ने अलग-अलग सोचकर पुष्पा को फिल्म दिखाने की योजना बनाई थी। यह खुशहाल माहौल तब अचानक गंभीर मोड़ ले लेता है, जब दिलीप को एक अधिकारी से फोन आता है, जो उसे चेतावनी देता है कि संतोष (अमित श्रीकांत सिंह) जेल से भाग गया है और वह चॉल की तरफ बढ़ सकता है।

See also  मृत व्यक्ति का फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!