Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- प्यार में पागल प्रेमी पहुंचा थाने, बोला-‘मुझे लड़की चाहिए बात खत्म…नहीं तो थाने में करुंगा सुसाइड’…

कोरबा। जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है.

जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है. वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है. उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया.

See also  Budget 2026 : सस्ता ट्रेन सफर, 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम से लेकर सोलर सब्सिडी तक, बजट में इन ख़ास बड़ी घोषणाओं की संभावना

प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था. युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!