Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली सेवा विभाग का आदेश; केजरीवाल सरकार के सभी मंत्रियों के ‘को-टर्मिनस स्टाफ’ की नियुक्तियां रद्द…

दिल्ली में BJP सरकार की सत्ता में वापसी के बाद, दिल्ली सरकार सेवा विभाग ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान नियुक्त ‘को-टर्मिनस स्टाफ’ (पर्सनल स्टाफ) की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है. भारत के राष्ट्रपति ने 20 फरवरी को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति की है. नवनिर्वाचित सरकार के गठन के लिए सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की नई नियुक्ति की आवश्यकता होती है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के त्यागपत्र देने पर उनके पर्सनल स्टाफ (को-टर्मिनस स्टाफ) की नियुक्तियां समाप्त मान ली जाती हैं.

विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट करें पर्सनल स्टाफ

पूर्ववर्ती सरकार ने गैर-अधिकारिक कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था, उन्हें अपने मूल विभागों के संबंधित अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करने का आदेश दिया था. कुछ दिन पहले, दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी विभागों को गैर-अधिकारिक कर्मचारियों की लिस्ट बनाने के आदेश दिए थे.

See also  नगरीय प्रशासन विभाग की विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना की झलक, देख सकते हैं बड़े शहरों के आवासीय निर्माण के मॉडल...

दिल्ली सरकार सेवा विभाग ने कहा कि दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अगले आदेश तक नवनियुक्त मुख्यमंत्री या मंत्री के अधीन अपने-अपने कार्यालयों में काम करते रहेंगे.

दरअसल, सरकारी व्यवस्था में “गैर-आधिकारिक कर्मचारी” का अर्थ व्यक्तिगत या गैर-आधिकारिक कर्मचारी होता है. ऐसे कर्मचारियों को सरकारी विभाग में स्थायी तौर पर नियुक्त नहीं किया जाता है, इसलिए इन्हें परमानेंट सिविल सर्विस का हिस्सा नहीं माना जाता है और इन्हें सरकारी पद भी नहीं दिया जाता है.

Advertisment

सरकारी बोर्डों या समितिओं में सलाहकार या निर्णय लेने वाले पदों पर काम करने वाले कर्मचारी बतौर विशेषज्ञ और सहयोगी होते हैं और महत्वपूर्ण काम करते हैं.

See also  रीपा से उद्यमी बनी अनिता ने खरीदा ई-रिक्शा, परिवार को मिली दोहरी खुशी, जिपं सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने सौंपी ई-रिक्शा की चॉबी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!