Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान Varun Dhawan को उंगली में लगी चोट, बोले- जख्म गहरा है…

मुंबई। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में शुरू हो गयी है, वही निर्माताओं ने शूटिंग की पहली तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की। जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गयी। इसी बीच ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त एक्टर वरुण धवन चोटिल हो गए हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को उंगली में लगी चोट दिखाई।

बता दें वरुण धवन अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन के जरिए प्रशंसकों संग दर्द साझा किया। घायल उंगली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘यह एक गहरा जख्म है।’’

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजीव स्मृति पहुंचकर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया अनावरण...

वरुण धवन के उंगली पर लगा कट का निशान

तस्वीर में उनकी उंगली पर कट के निशान हैं। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी चोट का जिक्र कर रहे हैं। इससे पहले भी वो ऐसा करते रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर शूटिंग के दौरान लगी चोटों के बारे में जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर अपने हाथ और बाइसेप्स का क्लोज-अप पोस्ट किया था, जिसमें हल्की खरोंच और चोट के निशान दिखाई दिए थे। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, ‘इस सप्ताह कई में से कुछ चोट। युद्ध आसान नहीं होते।‘

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!