Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अरूब खान पर चढ़ा नोरा फतेही का ‘बुखार’, कहा- “नोरा फतेही डांस के मामले में पॉवर हाउस हैं”…

नोरा फतेही के साथ ‘बुखार’ के लिए सहयोग के बाद अरूब खान ने की उनकी जमकर तारीफ

मुंबई। अरूब खान का नया ट्रैक ‘बुखार’ अपने नाम की तरह ही पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर छा गया है। फैन्स और इन्फ्लुएंसर्स इस पर अपनी रील्स और डांस कवर्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यो न! आखिरकार इस गाने की शानदार बीट्स और दमदार एनर्जी ने इसे म्यूजिक लवर्स का पंसदीदा जो बना दिया है।

और अब इस क्रेज़ को और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की अल्टीमेट डांस क्वीन नोरा फतेही भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। जी हाँ, अरूब खान के साथ एक सरप्राइज़ कोलेबरेशन में नोरा ने बुखार पर एक सिज़लिंग डांस वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैन्स दीवाने हो गए हैं। कहा जा सकता है कि अपने शानदार मूव्स और चार्म के लिए मशहूर नोरा की परफॉर्मेंस ने गाने की लोकप्रियता को एक नए लेवल पर पहुँचा दिया है, जिसे ये हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहा है।

See also  छत्तीसगढ़: स्कूल परिसर में युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप...

ऐसे में, इस गाने को मिले जबरदस्त रिएक्शन और नोरा के साथ अपने रोमांचक सहयोग के बारे में बात करते हुए अरूब खान ने कहा, “बुखार को इतने कम समय में इतना पॉपुलर होते देखना एक सपने जैसा है। फैन्स का प्यार अविश्वसनीय रहा है और नोरा का इस मस्ती में शामिल होना बहुत खास है। जब डांस की बात आती है, तो वे एक पॉवरहाउस हैं, और इस वीडियो पर उनके साथ काम करना वाकई बहुत मजेदार रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक बुखार पर थिरकते रहेंगे और इसे एक बेहतरीन पार्टी एंथम बनाएँगे।”

Advertisment

अपनी धड़कती धुनों, जोशीली कोरियोग्राफी और अब नोरा फतेही की स्वीकृति के साथ, बुखार इस सीज़न का सबसे बड़ा डांस एंथम बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

See also  छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को दिया खाने में जहर, शादी के अगले दिन ही मायके लौटी, बोली पति पसंद नहीं है…तीसरी बार में दी मौत, पति से ही खरीदवाया कीटनाशक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!