Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76000 और निफ्टी 23000 अंक से नीचे; रुपया में मजबूती…

नई दिल्ली-मुंबई। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला और भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 76,000 अंक से नीचे खिसककर 75,668.97 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,000 अंक के स्तर से गिरकर 22,915.40 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 78.45 अंक की कमी के साथ 22,993.35 अंक पर पहुंच गया।

इसके बाद दोनों सूचकांकों में गिरावट जारी रही। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच बाजार में नकारात्मक रुख बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाली की स्थिति में रहे और उन्होंने 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, रुपये ने शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की मजबूती दिखाते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.53 रुपये प्रति डॉलर का स्तर हासिल किया।

See also  ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का पहला टेस्ट भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!