Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ऋषि धवन का लीजेंड 90 में शानदार डेब्यू…

रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने एक बार फिर बता दिया कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास जरूर लिया है, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका लगाव और जज़्बा आज भी वही है। फिलहाल वह शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही लीजेंड 90 लीग में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऋषि धवन के लिए यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास है। हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पिता बने ऋषि इस नई ज़िम्मेदारी के साथ अपने क्रिकेट करियर के इस नए अध्याय में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

ड्रीम डेब्यू

अपने पहले ही मैच में दुबई जायंट्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे धवन ने 24 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए और अपनी टीम को 63 रनों की शानदार जीत दिलाई। धवन यहीं नहीं रुके और अगले ही मुकाबले में बिग बॉयज़ उन्नीकारी के खिलाफ उन्होंने मार्टिन गुप्टिल के साथ रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। इस मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने बिना विकेट गंवाए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें गप्टिल ने 49 गेंदों पर नाबाद 160 रन ठोके तो धवन ने 42 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके दम पर वॉरियर्स ने 89 रन से एक बड़ी जीत दर्ज की।

See also  CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों की कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

क्रिकेट ही है सब कुछ

Advertisment

लीग के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए ऋषि ने कहा कि, “लीजेंड 90 का अनुभव बहुत शानदार है। मैदान का माहौल, पिच और सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। इसके अलावा पहले ही मैच में टीम की जीत में योगदान दे पाना इसे और खास बनाता है।” उन्होंने आगे कहा कि, “संन्यास के बाद क्रिकेट खेलना एक अलग ही अनुभव है। आप फिट रहने के साथ-साथ हमेशा खेल से जुड़े रहते हैं। चाहे समय कितना भी बीत जाए, लेकिन क्रिकेट कभी आपका साथ नहीं छोड़ता और अगर आपका बल्ला इस तरह से साथ निभाए तो यह और भी शानदार हो जाता है।”

See also  युवा पीढ़ी में बढ़ रहा है अपेंडिक्स कैंसर का खतर स्टडी में खुलासा

अलग है लीजेंड 90 का प्रारूप

लीग के 90 गेंदों के अनूठे प्रारूप पर बात करते हुए धवन ने कहा कि, “इसका प्रारूप काफी दिलचस्प है। इसमें अतिरिक्त बैटिंग पावरप्ले और गेंदबाजी नियमों की वजह से मानसिक रूप से सतर्क रहना पड़ता है। मैच इतनी तेजी से आगे बढ़ता है कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि जीतने के लिए कितने रन काफी रहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, हम हर मैच के लिए और परिपक्व होते जा रहे हैं।”

होम क्राउड का जबरदस्त सपोर्ट

प्रशंसकों के उत्साह पर बात करते ऋषि ने कहा कि, “घरेलू टीम होने की वजह से हमें प्रशंसकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। जब वह बड़ी संख्या में आकर आपका उत्साह बढ़ाते हैं, तो खेल का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है।”

See also  Oppo A5 Pro 4G Price in India: टूटने या भीगने पर भी खराब नहीं होगा ओप्पो का ये तगड़ा फोन, फीचर्स जीत लेगा दिल, जानें कीमत...

लगातार तीन जीत दर्ज करने के साथ, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है और ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही है।अब यह देखना काफी मजेदार होगा कि, उनका विजय अभियान इसी तरह चलता रहेगा या कोई दूसरी टीम इसमें बाधा डाल इस पाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!