Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

PM Kisan Yojana 19th Installment : 24 फरवरी को आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त! लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा, जानें कारण…

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है. अब तक 18 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब सभी को 19वीं किस्त का इंतजार है, जो 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे. इस बार भी 13 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे.

हालांकि, इस बार कई किसान इस किस्त से वंचित रह सकते हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो जान लें कि किन कारणों से आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.

See also  रायपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने स्कूली बच्चों को कुचला

किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
e-KYC पूरा नहीं करने वाले किसान: अगर आपने अब तक e-KYC नहीं करवाया है, तो आपको यह किस्त नहीं मिलेगी. सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है.
जमीन का वेरिफिकेशन नहीं हुआ: जिन किसानों ने अभी तक अपनी जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके खाते में भी पैसा नहीं आएगा.
DBT ऑफ होने पर पैसा नहीं मिलेगा: किसान के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा चालू होनी चाहिए. अगर यह सुविधा बंद है, तो किस्त खाते में नहीं आएगी.
कैसे करें जरूरी अपडेट?
e-KYC अपडेट करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और OTP बेस्ड e-KYC पूरी करें.
जमीन वेरिफिकेशन के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें.
DBT चालू करने के लिए अपनी बैंक शाखा जाकर इसे एक्टिवेट करवाएं.
जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा!
अगर आप चाहते हैं कि 24 फरवरी को आपके खाते में किस्त का पैसा आए, तो जल्द से जल्द ये जरूरी काम निपटा लें. सरकार की ओर से बार-बार e-KYC और वेरिफिकेशन कराने की अपील की जा रही है ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे.

See also  किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!