Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दर्दनाक हादसा : फेयरवेल से लौट रही 5 छात्राओं को रईसजादों ने कार से कुचला, बोनट में फंसी एक लड़की…

दर्दनाक हादसा : फेयरवेल से लौट रही 5 छात्राओं को रईसजादों ने कार से कुचला, बोनट में फंसी एक लड़की…

डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रईसजादे की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने शुक्रवार को पांच छात्राओं को कुचल दिया। घायल छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध)ने आज बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा विहार इलाके में आज़ लगभग 12 बजे नीले रंग की अनियंत्रित एक बलेनो कार रास्ते में जा रहीं स्कूली छात्राओं के ऊपर जा चढ़ी। कार की चपेट में आने से घायल पांच छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने जैसे-तैसे घटना के दौरान कार चला रहे शगुन (19)को पकड़ लिया और घटना की सूचना थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया तथा कार चालक शगुन को हिरासत में लेकर यूपी 27 ए एस 2525 नंबर की कार को कब्जे में ले लिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025" कार्यक्रम में हुए शामिल

पुलिस ने बताया है कि आरोपी कार चालक नाबालिग है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। सभी घायल छात्राएं शिर्डी साईं स्कूल में 12 वीं क्लास में पढ़ती हैं। हादसे के दौरान शानवी भंडूला, ऋषिका रस्तोगी, इशिका सुनेजा, परी बंसल, अदिति अग्रवाल तथा पर्ल टंडन आदि छात्राएं स्कूल से घर वापस जा रही थीं। जिसमें से पांच छात्राओं का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं।थाना पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर घायल छात्रा के पिता विनीत टंडन का कहना है कि शिर्डी साईं स्कूल का लास्ट डे होने की वज़ह से बोडर् परीक्षा के लिए आईकार्ड लेने के लिए छात्राएं आज़ स्कूल पहुंची थीं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!