Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत:4 की हालत गंभीर, बिलासपुर में 3 की पहले, फिर एक साथ 4 ने तोड़ा दम…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

See also  अलग-अलग जगहों से 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 60 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल का कहना है कि, 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है।

Advertisment

शराब पीने से हुई मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शराब पीने से 2 दोस्तों की मौत..महुआ-अंग्रेजी मिक्स की:जांजगीर में 3 दोस्तों ने बनाया था प्लान; कॉल आने से एक की बची जान

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत हाे गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पी थी। लिहाजा जहरीली शराब से दोनों की मौत होने की आशंका जताई गई। मामला बलौदा थाना इलाके के बुडगहन का है।

See also  मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, सरकार को मिलेगा 1000 करोड़ का मुनाफा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!