Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर और धमतरी जिले में दी दबिश, कारोबारियों के स्टॉक और दस्तावेजों की कर रहे जांच…

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आयकर की टीम ने दबिश दी है। आयकर की टीम सदर बाजार स्थित ए एम ज्वेलर्स में कार्रवाई कर रही है। अयकर अधिकारी सर्राफा कारोबारी के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। धमतरी और रायपुर में एक साथ कार्रवाई चल रही है।

पिछले हफ्ते कई बड़े शहरों में पड़ा था आईटी का छापा

वहीं एक हफ्ते पहले ही रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने शिकंजा कसा था। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी। इस दौरान रामसागरपारा, राठौर चौक, राजीव नगर में कारोबारियों के घर और ऑफिस में छापा मारा गया। साथ ही राइस मिलर कारोबारी सत्यम बालाजी के घर पर आईटी टीम ने गहन जांच की।

See also  Navya Malik Scandal: रायपुर पुलिस की चार्जशीट के बाद ईडी खोलेगी ड्रग्स रैकेट के राज, बढ़ेगी कई रसूखदारों की मुश्किलें

छत्तीसगढ़ में कब, कहां आईटी ने मारा छापा

• अक्टूबर में आयकर विभाग ने रायपुर, जगदलपुर सहित प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों के 9 ठिकानों पर दबिश दी थी। कई दिनों तक कार्रवाई चली थी। करोड़ों की टैक्स चोरी मिली थी।

Advertisment

• जुलाई में रायपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के घर आईटी की टीम ने कार्रवाई की थी। इसके अलावा भी कई जिलों में राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी थी।

•साल 2023 में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर आईटी ने कार्रवाई की थी। एक दिन पहले ही 50 से ज्यादा अफसरों की टीम राजधानी पहुंची थी।

See also  कोरबा में 1320 मेगावाॅट सुपर क्रिटिकल थर्मल पाॅवर प्लांट के कार्य का प्रधानमंत्री के हाथों हुआ शुभारंभ, 15800 करोड़ की लागत से 660-660 मेगावाॅट की दो विद्युत इकाइयां स्थापित की जाएगीं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!