Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, मच गया हड़कंप…

स्टॉकहोम। मध्य स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में दस लोग मारे गए हैं। खबर लिखे जाने तक ये सामने नहीं आ पाया है कि मृतकों में बंदूकधारी शामिल हैं या नहीं। हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि इस गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं।

कुरान की प्रतियां जलाने वाले शख्स की हत्या, स्वीडन में सलवान मोमिका को मारी गई गोली ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में ये गोलीबारी हुई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जिस जगह पर ये गोलीबारी हुई है, वह स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट का कहना है कि ये घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

See also  कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, शासकीय भूमि का अतिक्रमण को रोकने और जुर्माना वसूली एवं लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश...

उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई है या कहीं और। जिस स्कूल में ये गोलीबारी हुई है, उसमें 20 साल से ज्यादा उम्र के लोग पढ़ते हैं। इस स्कूल का नाम कैंपस रिसबर्गस्का है। इस मामले में पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ये पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।

पुलिस अधिकारी फॉरेस्ट ने कहा, ‘हमें लगता है कि वह अकेला अपराधी है। गोलीबारी बेहद दुखद थी, इसमें कई लोग शामिल थे। यह एक भयानक घटना है, यह असाधारण है और एक बुरा सपना है।

See also  अब अटक-अटक कर नहीं, सांय-सांय जाएगी मितानिन बहनों के बैंक खाते में राशिः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

जनता से इस क्षेत्र से दूर रहने और घर के अंदर रहने का आग्रह किया गया है। स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने मंगलवार को पुलिस अभियान में तेजी बताई और कहा कि सरकार पुलिस के साथ निकट संपर्क में है और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है।’

Advertisment

स्वीडन में हुई इस घटना में मारे गए लोगों की ये संख्या दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। इससे पहले भी विदेशों से इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!