Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ में बर्डफ्लू की पुष्टि, हजारों मुर्गी-चूजे व अंडे किए गए नष्ट…

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 5000 मुर्गियों,12000 चूजों और 17000 अंडों को नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एक किलोमीटर के क्षेत्र को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया। जहाँ मुर्गी और अंडे की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। टीम डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर रही है और चिकन सेंटर को बंद करवाया जा रहा है।

पक्षी के शव का भेजा था सैंपल
मिली जानकारी के अनुसार, पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की ज्यादा मौत हो रही थी। इसके जांच के लिए फार्म के प्रभारी डॉ डीआर प्रधान ने पक्षी के शव का सैंपल भेजा था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च शिक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल की ओर से रायगढ़ से भेजे गए नमूना में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई।

See also  छत्तीसगढ़ में हम असहमति का भी सम्मान करते हैं, सबसे मशविरा कर नीतियां तैयार करते हैं - मुख्यमंत्री बघेल...

देर रात पाल्ट्री फार्म में मुर्गियों, चूजों और अंडों को किया दफन

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई और डेढ़ घंटों के भीतर एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कट आहार को तुरंत नष्ट करने का फैसला लिया गया। फिर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और देर रात मुर्गियों- चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। इसी तरह अंडों को भी नष्ट किया गया और परिसर को भी संक्रमण मुक्त करने के लिए डिसइन्फेक्शन किया गया।

Advertisment

10 किमी तक का एरिया इन्फेक्टेड जोन
भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे औक कुक्कट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री फार्म और चिकन सेंटर को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

See also  सराफा व्यापारी से लूट की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, 11.9 किलो चांदी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!