Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर लौटी यशु सोनी का पुलिस परिवार ने किया सम्मान…

जांजगीर-चांपा। थाईलैंड में आयोजित जेके फाउंडेशन प्रेजेंट मिस और मिसेज जेके यूनिवर्स इंटरनेशनल सीजन 2 में भारतीय प्रतिभा ने अपनी चमक बिखेरी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के जांजगीर की बेटी यशु सोनी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर जांजगीर-चांपा पुलिस परिवार ने यशु सोनी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर चंचल सलूजा, नीरज गेमनानी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यशु सोनी की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जिले में खुशी की लहर है। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  DMF घोटाले पर कमिश्नर से मंगाया गया जांच प्रतिवेदन…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!