Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:ट्यूमर बढ़ने से फेफड़ों को हुआ नुकसान, महिला की मौत…

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान महिला के पेट से 12 किलो वजनी ट्यूमर निकला। यही ट्यूमर महिला की मौत का कारण बना। महिला के गिरने के कारण ट्यूमर से फेफड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। अंदर ही रक्त स्राव होने के कारण महिला की मौत हो गई थी। शहर के चोपड़ापारा में किराए के मकान में पखरसिया तिग्गा (50) अकेले रहती थी। परिवार में कोई नहीं था। 27 दिसंबर 2024 की सुबह महिला बाथरूम के पास पड़ी थी। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

संदिग्ध मौत के कारण उसका पोस्टमार्टम कराया गया था। अब जो कारण निकल कर आया है। वह हैरान करने वाला है। फोरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डा संटू बाग ने बताया कि महिला की मौत का शुरूआती लक्षण हृदयाघात लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान हृदय सुरक्षित था। फेफड़े में रक्त स्राव होने का पता चला। जब इसका कारण जानने के लिए पेट को फाड़ा गया तो 11 किलो 800 ग्राम वजनी ट्यूमर निकला। संभावना है कि पैर फिसलने से महिला मुंह के बल गिरी होगी और वजनी ट्यूमर के दबाव से उसका फेंफड़ा फट गया और महिला की मौत हो गई।

See also  बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’, योजना का लाभ लेकर साक्षी ने बीकॉम में लिया दाखिला, साक्षी की मां करती है मजदूरी, योजना से परिवार को मिला बड़ा सहारा....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!